राजस्थान सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य के 15 विभागों में कुल 90,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इन भर्तियों में सबसे ज्यादा 52,000 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन इसी महीने के अंत तक जारी हो सकता है।
25,335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी
राज्य में 25,335 पदों पर भर्तियों के लिए अर्थना विभाग को भेज दी गई है।
लाइब्रेरियन: 500 पद,
पशुधन सहायक: 2,041 पद,
कॉन्स्टेबल: 7,000 पद,
जेल प्रहरी: 803 पद,
संस्कृत शिक्षा: 3003,
सहकारी एवं राजफेड: 498 पद
ऊर्जा विभाग: 487
सहायक आचार्य: 79
NHM 21 कैडर: 8252
जेटीए: 2600
इस पदों पर भर्ती के लिए एक एक करके नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। और रिक्त पदों को भरा जाएगा।
शिक्षा विभाग में 52,000 पद
शिक्षा विभाग में सबसे अधिक 52,000 पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए हैं। यह पद प्राथमिक विद्यालयों में सहायक कर्मचारियों के लिए भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग की भर्तियों पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
भर्ती प्रक्रिया और चयन मानदंड
भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। इन भर्तियों को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं।
जल्द जारी होंगे नोटिफिकेशन
राज्य सरकार की योजना के अनुसार, इन भर्तियों का आधिकारिक नोटिफिकेशन दिसंबर माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
राजस्थान में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विभागीय वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें और नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन करें।