राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। विभिन्न सरकारी विभागों ने कई भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना जारी की है। यदि आप भी सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह समय तैयारी का बेहतरीन मौका हो सकता है। आइए जानते हैं विभिन्न भर्तियों के बारे में विस्तार से।
RPSC वरिष्ठ अध्यापक (2nd Grade Teacher) भर्ती 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) के 2129 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है।
फॉर्म शुरू होने की तिथि: 26 दिसंबर 2024
अंतिम तिथि: 24 जनवरी 2025
योग्यता: स्नातक + बी.एड.
पात्रता: दोनों पेपर्स में 40% अंक अनिवार्य हैं।
REET 2024
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का विज्ञापन भी जारी किया गया है।
फॉर्म शुरू होने की तिथि: 16 दिसंबर 2024
अंतिम तिथि: 15 जनवरी 2025
परीक्षा तिथि: 27 फरवरी 2025
योग्यता:
लेवल 1: D.El.Ed/B.STC
लेवल 2: B.Ed या समकक्ष।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 52,453 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
फॉर्म भरने की तिथि: 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025।
वाहन चालक भर्ती 2025
राज्य में वाहन चालकों के 2756 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होंगे।
फॉर्म भरने की तिथि: 27 फरवरी से 28 मार्च 2025।
संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक भर्ती 2024
संविदा आधार पर कुल 2600 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
फॉर्म शुरू होने की तिथि: 08 जनवरी 2025
अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2025
परीक्षा तिथि: 16 जून 2025।
जेल प्रहरी भर्ती 2025
जेल प्रहरी के 803 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
फॉर्म शुरू होने की तिथि: 24 दिसंबर 2024
अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2025
परीक्षा तिथि: 09-12 अप्रैल 2025।
पशुधन सहायक भर्ती 2025
पशुधन सहायक के 2041 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
फॉर्म शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी 2025
अंतिम तिथि: 01 मार्च 2025
परीक्षा तिथि: 13 जून 2025।
पुस्तकालयाध्यक्ष Grade-3 भर्ती 2025
पुस्तकालयाध्यक्ष के 548 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
फॉर्म भरने की तिथि: 05 मार्च से 03 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथि: 27 जुलाई 2025।
यह समय आपके सपनों को साकार करने का है। इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। अधिक जानकारी और विस्तृत विज्ञापन संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।